राजगढ़ में बंदूक अड़ाकर 25 लाख की डकैती
नागरमोहल्ला में शनिवार रात करीब ढाई बजे डकैतों ने साहूकार के घर बंदूक की नोक पर 25 लाख रु. की डकैती की। डकैत मकान के पिछले हिस्से से ईंट हटाकर घुसे और 15 लाख नकद, 10 तोला सोना और 15 किलो चांदी, प्रॉपर्टी और एफडी के कागजात ले गए। घटना एसपी निवास से कुछ दूरी पर हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी शाशिकांत शुक्ला ने बताया कि सात डकैत पंडित मिश्रीलाल तिवारी के घर में कच्ची दीवार की ईंटे निकालकर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कनपटी पर बंदूक अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। एक डकैत ने फरियादी की प|ी पुष्पा तिवारी को गिराकर उन पर भी बंदूक अड़ा दी। महिला की कमर में बंधा चाबी का गुच्छा निकालकर अलमारी और पोटलियों में बंधा रखा कैश जेवर लेकर फरार हो गए। दंपती की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। जिस घर में डकैती हुई, वह कच्चा है। विवादित होने के कारण साहूकार यहां रहता था जबकि उसका दो मंजिला पक्का मकान भी है जिसमें किराएदार रहते हैं।
राजस्थान बाॅर्डर भेजे हैं दल
^प्रारंभिकजांच में 25 लाख की डकैती होने की आशंका है। राजस्थान बॉर्डर की तरफ तफ्तीश के लिए दल भेजे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।’ -शशिकांत शुक्ला, एसपी,राजगढ़