सड़क निर्माण में तीन रंग का टैंकर
सरकारी होने का अंदेशा, राजगढ़ से बाग मार्ग में हो रहा इस्तेमाल
भास्करसंवाददाता | बाग
राजगढ़से बाग सड़क के निर्माण में निर्माता एजेंसी तीन रंगा टैंकर इस्तेमाल में ले रही है। यह सरकारी होने का अंदेशा है। लोगों ने टैंकर ग्राम पंचायत कांटी का होने की शंका जताई। गौरतलब है ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे टैंकर लापता हैं, जो विभिन्न मदों से उपलब्ध करवाए गए थे।
गौरतलब है एमपीआरडीसी के उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद निर्माता एजेंसी धूल के गुबार दबाने के लिए छिड़काव नहीं कर रही। ऐसे में टैंकर उपलब्ध करवाकर सरकारी मदद करने की शंका के चलते परेशान लोगों का पारा बढ़ रहा है। एमपीआरडीसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज जेएस डामोर ने कहा जब टैंडर मिलने के साथ ही एग्रीमेंट हुआ तब ही सारी लीगल बातें साइन होती हैं, जो एक-दूसरे के हित में जरूरी होता है।
बाग. निर्माण स्थल पर रखा टैंकर।