नाली रहती है जाम, नहीं आते सफाईकर्मी
राजगढ़ | आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 18 संजय कालोनी के सामने सहित आसपास के रहवासियाें के घरों के सामने नाली नहीं होने से गंदा पानी कच्ची नाली में जमा होता है। नाली में कुड़ा-कचरा जमा होने से सड़क पर गंदा पानी फैलता है। रहवासियों का कहना है कि नप के सफाई कर्मचारी कई दिनों तक यहां नहीं आते हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोनू बामनिया और सहायिका सीमा मकवाना ने बताया सफाई नहीं होने से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रहवासी स्वयं ही नाली की सफाई करने को मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने यहां दो वर्ष पूर्व सड़क तो बना दी, पर पक्की नाली का निर्माण नहीं किया। लोगों ने इस संबंध में सफाई प्रभारी को भी शिकायत की पर कोई फर्क नहीं पड़ा।