सिर्वी समाज के 10वें सामूहिक विवाह में 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
राजगढ़ | सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ क्षेत्र द्वारा आयोजित 10वें सामूहिक विवाह समारोह में 8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। ज्योतिष आचार्य संजय के सान्निध्य में गुरुवार सुबह 7 बजे गणेश पूजन हुआ। 8 बजे शोभायात्रा व गंगाजल उद्यापन हुआ। 10 बजे वर-वधु का स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे शुभ लग्न हुए। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राज बर्फा थे। विधायक वेलसिंग भूरिया, सिर्वी समाज प्रदेश अध्यक्ष मनोहरलाल मुकाती, शंकरलाल परिहार उज्जैन ट्रस्ट अध्यक्ष, परगना अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी धुलेट, सिर्वी समाज प्रांतीय महासचिव भगवान लछेटा इंदौर, रघुनाथ सिंदड़ा, प्रकाश वर्फा, हुक्मीचंद्र सेंचा, नारायण भायल, नेमालाल वर्फा, काना जमादारी, बाबूलाल मोलवा, सुरेश तांतेड़, हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव, अशोक राठौर, डॉ. दिनेश सतपुड़ा आदि मुख्य अतिथि थे। सिर्वी युवा संगठन ने वर-वधु को स्मृति चिन्ह भेंट किए। जानकारी बाबूलाल परवार ने दी।
राजगढ सिर्वी समाज का सामुहिक विवाह हुआ।