मरीजों की सेवा के बजाय पानी लाने का कार्य कर रही एम्बुलेंस
भास्कर संवाददाता | सरदारपुर
पॉवर ग्रिड ने यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक एम्बुलेंस दी है। इससे मरीजों की जगह पानी की कैने लाने-ले-जाने का काम लिया जा रहा है। शनिवार भी एम्बुलेंस हॉस्पिटल से पानी की केन लेकर राजगढ़ की एक दुकान पर पहुंची और यहां केन रख कर वापस चली गई। एम्बुलेंस के चालक से पूछा गया की एम्बुलेंस कहां से और क्यों लाए हो तो उसने बताया की मुजाल्दा मेडम के यहां मीटिंग थी, तो पानी की कैने लेकर यहां आए हैं। चालक ने यह भी कहा की जब भी मीटिंग होती है तब हम पानी लाते हैं। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को सरदारपुर के समीप एक दुर्घटना हो गई थी, जहां एक घंटे तक कोई भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची थी।