पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी ने पैसे लिए, सीमांकन नहीं किया

पटवारी ने पैसे लिए, सीमांकन नहीं किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारपुर | किसान से भूमि सीमांकन के लिए पटवारी ने रिश्वत ले ली और सीमांकन भी नहीं किया। इससे परेशान हो किसान ने मामले की शिकायत तहसीलदार को की। तहसीलदार ने अब पटवारी को मामले सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया है। तहसील के हल्का नंबर 31 के पटवारी विजय खोड़े ने 24 मई 2012 को गोलाल पिता भागीरथ गारी निवासी गुमानपुरा से उसकी भूमि सीमांकन के लिए 10 हजार रुपए लिए थे। बाद में भूमि सीमांकन नहीं किया। जब किसान उससे वापस पैसे मांगने पहुंचा तो पटवारी ने उसे धमकाया। किसान ने मामले की शिकायत तहसीलदार सुनील जायसवाल से की। तहसीलदार सुनील जायसवाल ने पटवारी को सुचना पत्र जारी कर 10 फरवरी को तलब किया। शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर मामले की सुनवाई के लिए बुलाया गया है। तहसीलदार ने बताया किसान की शिकायत पर पटवारी विजय खोड़े को तलब किया है। जांच में दोशी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात रहे की पटवारी विजय खोड़े वर्तमान में राजगढ़ हल्का नंबर 34 में पदस्थ है।

किसान की शिकायत पर नोटिस जारी
खबरें और भी हैं...