आईजा के पारिवारिक मिलन समारोह की रूपरेखा तय की
आईजा के पारिवारिक मिलन समारोह की रूपरेखा तय की
राजगढ़ | ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की बैठक मंगलवार को मोहनखेड़ा तीर्थ पर प्रदेश अध्यक्ष संजय पी. लोढ़ा की अध्यक्षता में हुई। मोहनखेड़ा में विराजित ज्योतिष सम्राट ऋषभविजयजी के मंगलाचरण के बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरआत हुई। आगामी 28 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय आईजा पारिवारिक मिलन समारोह की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ जैन पत्रकारों और जीवदया के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के सभी जैन पत्रकारों व समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा। लोढ़ा ने बताया 28 फरवरी से आईजा का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। आचार्य नवर|सागरजी के देवलोक गमन और आईजा के महिदपुर सदस्य जवाहर डोशी के पुत्र विश्वास डोशी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय मंत्री पंकज पटवा, उपाध्यक्ष संदीप डाकोलिया, सचिव शिरीष सकलेचा, जीवदया प्रदेश संयोजक विनय लोढ़ा, हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुड़ावनवाला, देवेंद्र सांड, डॉ. प्रदीप बाफना, मनोज जैन, प्रफुल्ल जैन, अभय कोचट्टा, सुनील बाफना, नेमीचंद जैन, रूपेश डाकोलिया आदि मौजूद थे।