उपचार के लिए सहायता राशि मंजूर
उपचार के लिए सहायता राशि मंजूर
राजगढ़ | मालीपुरा इंद्रा कॉलोनी निवासी महिला अफरोज बीने अपने इलाज के लिए पिछले दिनों एसडीएम की गाड़ी रोक कर उपचार में सरकारी मदद की मांग की थी। मामले में एसडीएम शेलेंद्र सोलंकी ने पटवारी विजय खोड़े को निर्देशित कर राज्य बीमारी सहायता योजना के जरिए सहायता देने का कहा था। उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी कर तहसीलदार सुनील जायसवाल भेजी थी। अब महिला के उपचार के लिए 70 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है।