किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
राजगढ़ | स्थानीय नरटोली में रहने वाले ढाबा संचालक की 16 वर्षीय पुत्री ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया ढाबा संचालक बबलू बुधवार सुबह सब्जी लेने गया था। वापस लौटकर उसने अपनी बेटी रोशन (16) को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर उसके कमरे जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने लाश फंदे से उतार कर पंचनामा बनाया और पीएम के लिए सरदारपुर अस्पताल भेजा। आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके।