पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सबसे फिसड्‌डी स्कूलों में बड़वानी दूसरे नंबर पर

सबसे फिसड्‌डी स्कूलों में बड़वानी दूसरे नंबर पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शिक्षा केंद्र ने पिछले दिनों प्रतिभा पर्व के परिणाम घोषित कर दिए। प्रदेश में सबसे फिसड्‌डी स्कूलों में बड़वानी दूसरे नंबर पर है। ए ग्रेड स्कूलों व विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बड़वानी जिला प्रदेश में इस बार भी 50वें स्थान पर रहा। जिले के सिर्फ 7 फीसदी प्रायमरी व मिडिल स्कूल और 13 फीसदी विद्यार्थियों को ए ग्रेड मिली है। जबकि 4 फीसदी विद्यार्थी डी व 3 फीसदी ई ग्रेड में आए हैं।

प्रायमरी व मिडिल स्कूलों व विद्यार्थियों की ग्रेड सुधारने के लिए डाइट में शुक्रवार को प्रशिक्षण सह बैठक हुई। प्रभारी डीपीसी सविता झानिया ने खराब नतीजों पर रोष जताकर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर जोर दिया। पिछले साल भी बड़वानी जिला 50वें स्थान पर था। डाइट में शुक्रवार को इसमें राजपुर, निवाली व पानसेमल के संकुल प्राचार्य, बीईओ, बीआरसी व जनशिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। उन्होंने संकुल प्राचार्यों को शिक्षकों की रोजाना स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मानीटरिंग के निर्देश दिए। प्राचार्य एमएल वास्कले, प्रशिक्षक एचएल देवड़ा, कैलाश कुमरावत, एपीसी अशरफ खान व सलीम हनफी ने उन्हें विषयवार कठिनाइयों को सरलता से दूर करने की जानकारी दी। प्रतिभा पर्व के प्रश्न पत्रों में विद्यार्थियों से छूटे प्रश्नों को दोबारा हल कराने के निर्देश दिए। उधर, स्कूलों की ग्रेडिंग में पिछड़ने पर संकुल प्राचार्याें ने स्कूलों में कक्षों की कमी, संसाधनों का अभाव, शिक्षकों की कमी, विषयवार नियमित शिक्षकों का अभाव सहित अन्य कारण बताए।

14 से 16 दिसंबर तक जिले के 2365 प्रायमरी व 681 मिडिल स्कूलों में प्रतिभा पर्व मनाया गया।

170880 विद्यार्थियों में से 123531 विद्यार्थी यानी 72 फीसदी ही प्रतिभा पर्व में शामिल हुए।

50वें स्थान पर रहने के बाद जिले में इस साल 171 प्रायमरी व मिडिल स्कूल डी व ई ग्रेड में है।

पिछले साल 524 स्कूल डी व ई ग्रेड में थे। श्री देवड़ा ने बताया 7 फीसदी स्कूल ही ए ग्रेड में आए। बड़वानी जिले में मात्र 13 प्रतिशत विद्यार्थी ए ग्रेड प्राप्त कर सके।

जिले में डी व ई ग्रेड की स्कूलों की संख्या कम होने के बाद भी ए ग्रेड में कमी के चलते यह स्थिति बनी है।

72%विद्यार्थियों की भागीदारी
समीक्षा बैठक में बीईओ,बीआरसी व संकुल प्राचार्याें को जानकारी देते एबीसी अशरफ खान।

प्रतिभा पर्व परिणाम
खबरें और भी हैं...