पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय दल ने निरीक्षण कर गतिविधियों की जानकारी ली

केंद्रीय दल ने निरीक्षण कर गतिविधियों की जानकारी ली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय दल ने निरीक्षण कर गतिविधियों की जानकारी ली

भास्कर संवाददाता | जुलवानिया
आदर्श लोक शिक्षा केंद्र में कानूनी साक्षरता विषय पर राज्य संसाधन केंद्र इंदौर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत केंद्रीय दल ने निरीक्षण किया। गुरुवार को प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय नई दिल्ली के निदेशक रामाकृष्णा सुरा, सलाहकार जुबेर कुरैशी व आशुतोष के साथ 26 सदस्य दल ने स्थानीय आदर्श शिक्षा केंद्र का निरीक्षण कर आदर्श केंद्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर महिलाओं से विचार-विमर्श किया। इस दौरान महिलाओं ने शिक्षा केंद्र पर ब्यूटी पार्लर व अंग्रेजी स्पीकिंग के केंद्र खोले जाने की बात भी निरीक्षण दल से कही। इस दौरान निरीक्षण दल का प्रेरक मुकेश शिंदे, चेतना साहू ने तिलक लगाकर स्वागत किया। आदर्श केंद्र पर महिलाओं के लिए चेयर रेस, रस्सी कूद, कबड्डी प्रतियोगिता, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान सरपंच मदन बघेल, आरती तिवारी, अभिलाषा नाइक, रानू शर्मा, पिंकी साहू सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

समाजसेवी रामदुलारे जायसवाल की पहली पुण्यतिथि पर आयोजन होंगे

पलसूद |
समाजसेवी स्व. रामदुलारे जायसवाल की पहली पुण्यतिथि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इस पर गुरुद्वारा में लंगर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक मनोहर जायसवाल ने बताया नगर के गुरुद्वारा के संस्थापक होने पर पहली पुण्यतिथि पर कई आयोजन किए जा रहे हैं। 11 फरवरी से अखंड पाठ किया जा रहा है। 13 फरवरी को सुबह 9 बजे अखंड पाठ का समाप्ति होगी। गुरुद्वारा में कीर्तन किया जाएगा। गुरुद्वारे में लंगर की प्रसादी वितरित की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें डॉ. मदनसिंह सोलंकी, डॉ. अर्पित लाड़, डॉ. सरस्वती गुप्ता, डॉ. मोनिका ठाकुर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया श्री जायसवाल किसान नेता सहित क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने किसान मंडी, औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने, संत निवास, डेम निर्माण, स्कूल की स्थापना सहित पिछड़ी समाज सिकलीगरों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। सोसायटी संचालक, राजपुर जनपद अध्यक्ष, जायसवाल समाज के खरगोन-बड़वानी जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहकर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया।

रामदुलारे

खबरें और भी हैं...