पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रबी मक्का का पंजीयन शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुर | आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजपुर प्रबंधक सीताराम मोगरे ने बताया शासन के आदेश पर रबी मक्का उपार्जन केंद्र राजपुर ने मक्का समर्थन मूल्य पर 16 मार्च से 14 मई तक खरीदी की जाएगी। मक्का विक्रय की पात्रता केवल नवीन पंजीयन किसानों को ही होगी। प्रबंधक सीताराम मोगरे ने बताया नवीन पंजीयन 10 से 25 फरवरी तक ही होगा। पंजीयन के आवश्यक दस्तावेज में पावती की फोटो कापी, राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक की फोटोकापी, समग्र आईडी परिवार व स्वयं, आजा सेवा सह संस्था के कर्ज का प्रमाण पत्र लाना होगा। दस्तावेज की मूल काॅपी लाना अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...