राजपुर के पास महिला व बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 16 घायल
बेटी की शादी के बाद बाना लेकर लौट रहे थे परिजन
भास्कर संवाददाता | बड़वानी/राजपुर
राजपुर क्षेत्र के साली भागसुर गांव में रविवार रात करीब 7.30बजे महिलाओं व बच्चों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इसमें सवार करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को राजपुर अस्पताल के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। शादी के बाद बेटी के घर से बाना लेकर लौटते समय हादसा हुआ।
लोगों के अनुसार नादेड़ के पूर्व सरपंच प्रताप सोलंकी की बेटी सीमा के विवाह का विवाह हुआ था। बेटी के ससुराल से बाना लेकर रविवार रात करीब 7.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 35 लोग कुकडि़या खेडी से नांदेड जा रहे थे। साली भागसुर के पास टैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इसमें करीब 16 लोग घायल हुए है। इसमें महिलाओं सहित बच्चे शामिल है। सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर घायलों को बड़वानी रैफर किया है। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आरके दुबे ने बताया सुरेश पिता मुन्ना, दिनेश पिता रिकिया, गणेश पिता चमारीया, कालुसिंह पिता दरिया, राजु पिता नांदडिया, भंडिया पिता गिरजाराम जिन्हें गंभीर होने से जिला अस्पताल रैफर किया है। आठ लोगों का राजपुर केंद्र पर इलाज चल रहा है।
रात 9.15 बजे बड़वानी पहुंचे घायल - राजु उमरसिंह 24, बेचला बैरसिंह 18, हीरालाल मदन 30 को रात 9.15 बजे बड़वानी जिला अस्पताल लेकर आए।
घायल को अस्पताल ले जाते हुए।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
निगेटिव न्यूज