पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस घर में बेटी नहीं, वह घर श्मशान है

जिस घर में बेटी नहीं, वह घर श्मशान है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन में सबसे बड़ा दान है तो वह कन्यादान है। बेटियों को गर्भ में मारना सबसे बड़ा पाप है। जिस घर में बेटी नहीं वह श्मशान की तरह होता है। नगर में वाल्मिकी समाज की आयोजित तीन दिनी हरि कथा के दूसरे दिन रविवार को व्यासपीठ से पंडित गन्नू महाराज ने यह बात कही।

नगर के राणा मार्केट स्थित ब्रजधाम में हरि कथा चल रही है। उन्होंने मां नर्मदा का महत्व बताते हुए कहा मां नर्मदा को नदी कहना मूर्खता के समान है। क्योंकि मां नर्मदा भगवान भोलेनाथ की बेटी है। नर्मदा जीवन देने वाली है। समय के बदलते परिवेश में हमारे बच्चों के संस्कारों में भी कमी आ रही है। जो सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने अयोध्या में भगवान रामलला की दशा पर चिंता जाहिर करते हुए कहा हमारे लिए शर्म का विषय है कि अयोध्या में भगवान रामलला तंबू में विराजित है। हम महलों में निवासरत है। कथा में सांसद सुभाष पटेल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। पंडित गन्नू महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ओमप्रकाश पाटिल, हुकुम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पटेल, राकेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कथा में आरती करते सांसद सुभाष पटेल और अन्य।

पं. गन्नू महाराज

हरि कथा
खबरें और भी हैं...