किसान सम्मेलन में फसलों की जानकारी दी
किसान सम्मेलन में फसलों की जानकारी दी
राजपुर| एक्शनफॉर सोशल एडवांसमेंट (आसा) ने कुशवाह धर्मशाला में संकुल स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ। इसमें राजपुर संकुल के 80 महिला एवं 40 पुरुष शामिल हुए। विवेक बर्वे ने किसानों को आसा का परिचय देते हुए बताया आसा संस्था वर्तमान में 5 राज्यों में कार्य कर रही हैं। इसमें मप्र के 12 जिलों में आसा संस्था कार्यरत हैं। इसके बाद किसानों को बेहतर कपास उत्पादन के लिए कपास की खेती के विषय में बजरंग सिंह ने जानकारी दी। आसा संस्था के राहुल खिरदीया, प्रशांत चौधरी, राखी अलावे, निलेश देवड़ा उपस्थित थे।
शांतिसमिति की बैठक
बड़वानी| अंजड़थाने पर बुधवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नवरात्रि पर्व शांति से मनाने को लेकर चर्चा की गई। साफ-सफाई, बिजली पेयजल व्यवस्था का खास ध्यान रखने पर जोर दिया गया। जानकारी के अनुसार नगर में करीब 30 स्थानों पर पंडालों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होगी। बैठक में तहसीलदार आशा परमार, टीआई बीआर वर्मा समिति सदस्य मौजूद थे।