- Hindi News
- शासकीय पीजी कॉलेज और रेणुका कॉलेज के बीच आज होगा फायनल
शासकीय पीजी कॉलेज और रेणुका कॉलेज के बीच आज होगा फायनल
शासकीयपीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन दो सेमीफाइनल सहित तीन मैच खेले गए। फाइनल मैच गुरुवार को शहर के ही दो कॉलेजों की टीमों के बीच होगा।
क्रिकेट स्पर्धा में सेंधवा पीजी कॉलेज रेणुका कॉलेज, राजपुर, अंजड़, बड़वानी की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच शहर के रेणुका कॉलेज शासकीय राजपुर के बीच हुआ। इसमें रेणुका कॉलेज की टीम विजयी रही। इसके बाद सेंधवा पीजी कॉलेज अंजड़ के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें सेंधवा पीजी कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कर फायनल में प्रवेश किया। रेणुका कॉलेज बड़वानी शासकीय कॉलेज के बीच दूसरा सेमीफायनल खेला गया। इसमें रेणुका कॉलेज की टीम जीत दर्ज कर फायनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। गुरुवार को पीजी कॉलेज रेणुका कॉलेज के बीच फाइनल खेलेगा। अंपायरिंग डॉ. बागले और फिरोज शेख ने की। इस दौरान प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी विक्रम जाधव, प्रो. अविनाश वर्मा प्राचार्य डॉ. अशोक वर्मा आदि मौजूद थे। जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा पहले बड़वानी शासकीय कॉलेज में होनी थी लेकिन वहां विद्यार्थियों के आंदोलन के चलते स्थान परिवर्तन कर सेंधवा पीजी कॉलेज किया गया।
संभागस्तरीय वालीबॉल स्पर्धा 29 से - शासकीयपीजी कॉलेज में 29 30 सितंबर को संभाग स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता होगी।
रेणुका कॉलेज राजपुर कॉलेज के बीच पहला मैच हुआ।