- Hindi News
- कॉलेजों में सेमेस्टर प्रणाली पर मतदान की तारीख आज
कॉलेजों में सेमेस्टर प्रणाली पर मतदान की तारीख आज
कॉलेजोंमें सोमवार को सेमेस्टर प्रणाली पर मतदान की तारीख घोषित है लेकिन अभी तक उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी नहीं किए है। इससे यह अब संशय के घेरे में है। मतदान होगा भी या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है। इसके चलते विद्यार्थी और कॉलेज प्रबंधन असमंजस में हैं। गाइडलाइन के अभाव में कॉलेजों में कोई तैयारी नजर नहीं रही है।
पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग की बैठक एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग में अफसरों ने 29 सितंबर को सेमेस्टर के पक्ष-विपक्ष में मतदान कराने के निर्देश दिए थे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद अफसरों ने मतदान के लिए अलग से आदेश जारी करने की बात कही थी। उसके बाद ही मतदान कराने के निर्देश दिए थे। एसबीएन पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन.एल. गुप्ता प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा अभी तक अलग से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा अतिरिक्त संचालक डॉ. एन.के. धाकड़ से जब इस संबंध में चर्चा की गई थी। डॉ. धाकड़ डॉ. धाकड़ ने दिशा-निर्देश जारी नहीं होने की बात कही थी। साथ ही दिशा-निर्देश मिलने पर कॉलेजों को पत्र जारी करने की बात भी कही थी। राजपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बी.एस. अवासे ने सोमवार सुबह डॉ. धाकड से चर्चा करने की बात कही है। वहीं जिले के अन्य कॉलेज प्राचार्यों को आदेश का इंतजार है।
}मतदान प्रक्रिया में स्वाध्यायी छात्रों की क्या भूमिका रहेगीω
} निजी काॅलेजाें मतदान होगा या नहींω
}मतदान के बाद मतगणना कब होगीω
} परिणाम कब और कैसे सार्वजनिक होंगे या फिर गोपनीय रखे जाएंगेω
विद्यार्थियों की सलाह लेना दुर्भाग्यपूर्ण बताया
कुछप्राचार्यों ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सेमेस्टर प्रणाली के भविष्य पर विद्यार्थियों से सलाह लेना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में विद्यार्थी कॉलेजों में संकाय बंद करने को लेकर भी मतदान की अपील करेंगे। यह एक गलत परंपरा की शुरुआत है। शासन ने इसे शुरू किया था। बंद करने का निर्णय भी अब शासन को ही लेना चाहिए।
विद्यार्थियों में भी असमंजस
मतदानको लेकर अलग-अलग सेमेस्टर के छात्रों से चर्चा की गई। विद्यार्थी मतदान को लेकर अब तक कोई नजरिया नहीं बना पाए है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र असमंजस में दिखाए दिए। तीसरे एवं चौथे सेमेस्