दीवार तोड़कर की बदमाशों ने चोरी
दीवार तोड़कर की बदमाशों ने चोरी
राजपुर | नगरमें खड़की रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों ने दीवार तोड़ कर घर में रखे रुपए चुरा लिए। स्वदेश पिता मल्लु भीलाला ने बताया रात में अज्ञात बदमाशों ने दीवार तोड़कर पेटी में रखे करीब 22 हजार रुपए चुरा लिए। पेटी को खेत में फेंक दिया गया।