- Hindi News
- वायरस से प्रभावित मिर्च फसल का दल ने किया निरीक्षण
वायरस से प्रभावित मिर्च फसल का दल ने किया निरीक्षण
किसान रणछोड़ पटेल के खेत में मिर्च की फसल का सर्वे करते जांच दल के सदस्य।
गांव किसान
सालखेड़ा50किसान
मोयदा15किसान
गोनपुरा20किसान
यहां किया निरीक्षण
भास्कर संवाददाता| सालखेड़ा
हमतो सिर्फ वायरस से प्रभावित हुई मिर्च की फसल की जांच करने आए है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर हम शासन को भेजेंगे। इसके आधार पर शासन किसानों को राहत राशि देगी। अब किस किसान को कितनी राहत राशि मिलेगी। इसकी हमें जानकारी नहीं है। जब राहत राशि आएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सोमवार को गांव में मिर्च की वायरस से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने आए जांच दल अधिकारियों ने यह बात कहीं। राजपुर ब्लॉक में पिछले दिनों मिर्च की फसल पर हो रहे अज्ञात वायरस के अटैक से किसानों की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। इस पर किसानों ने ज्ञापन सौंपकर राहत पहुंचाने की मांग की थी। इसके बाद से क्षेत्र में प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के लिए जांच दलों का गठन किया गया था, जो क्षेत्र में लगातार सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जांच दल ने अब तक तीन गांव के करीब 85 किसानों की फसलों का निरीक्षण किया है। सोमवार को गांव में आए जांच दल में पटवारी शैलेष देवड़ा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी जगन वास्कले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रवींद्र कुमार रावत उद्यान अधीक्षक सुधीर दुबे शामिल थे। जांच दल के अधिकारियों ने बताया वायरस से प्रभावित मिर्च की फसल का सर्वे करके शासन को भेजा जाएगा। अभी सिर्फ सर्वे रिपोर्ट भेजी जाएगी।