पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 जिलों में आज प्रभारी मंत्री करेंगे किसान सम्मेलन

19 जिलों में आज प्रभारी मंत्री करेंगे किसान सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमहोत्सव की शुरुआत के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कृषि अभियांत्रिकी आधारित राज्य स्तरीय कृषि मेले का उदघाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान होने वाले मुख्यमंत्री के भाषण को प्रदेश की 20 हजार ग्राम पंचायतों में सीधे प्रसारित करने की तैयारी की गई है। इसी दिन 19 जिलों में किसान सम्मेलनों का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे।

इन जिलों में शहडोल, उमरिया, मंडला, डिंडोरी, भिंड, मुरैना, सीधी, बुरहानपुर, कटनी, अलीराजपुर, जबलपुर, अनूपपुर, सिंगरौली, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, आगर-मालवा, खरगौन रीवा शामिल हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11 कृषि मेले का उदघाटन होगा। इससे पहले राधा मोहन केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान का अवलोकन करेंगे।