पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी ने रेणुका कॉलेज को 37 रन से हराया

पीजी ने रेणुका कॉलेज को 37 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयपीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा पीजी कॉलेज की टीम ने जीत ली। फायनल मुकाबले में पीजी कॉलेज ने शहर की रेणुका कॉलेज की टीम को 37 से पराजित किया।

फायनल मैच गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। जनभागीदारी समिति के दिलीप मंगल, प्रभारी प्राचार्य अशोक वर्मा, प्रो. आईए बेग, बीके रावत, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी विक्रम जाधव ने खिलाड़ियों का परिचय किया। फायनल मैच में पीजी कॉलेज ने 20 ओवर में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेणुका कॉलेज की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह सेंधवा पीजी कॉलेज ने 37 रन से स्पर्धा जीत ली। जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर बड़वानी जिले की टीम बनाई गई। इसमें 21 खिलाड़ी शामिल हैं। 3 खिलाड़ी अतिरिक्त है। टीम में पीजी कॉलेज के 14, बड़वानी के 2, रेणुका कॉलेज के 4, राजपुर का 1 खिलाड़ी शामिल हैं। जिले की टीम संभाग स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेगी।

खिलाड़ियों से परिचय करते प्राचार्य अशोक वर्मा, प्रो. आईए बेग।

टीम इस प्रकार है

सत्यपालगाड़वे(कप्तान), यश शर्मा, दिनेश सोलंकी, िवजय बर्डे, अरविंद सुल्या, रोशन पटेल, बबलू चौधरी, सचिन पंवार, रवि प्रजापत, राजेश बर्डे, राजेश राठौड़, राजेश मालवीय, दिलीप पंवार, रामदास खर्ते, दिलीप सिसोदिया, सचिन यादव, रोहित कोहली(उपकप्तान) बलिराम ब्राह्मणे शामिल हैं। स्टेंडबाय में आयुष मिश्रा, मनोज गुले, सलमान शेख, हरिशचंद्र मकवाने शामिल हैं।