पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़वानी ने दो गोल कर जीती इंटर कॉलेज स्पर्धा

बड़वानी ने दो गोल कर जीती इंटर कॉलेज स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कॉलेज मैदान पर शनिवार को संभाग स्तर के लिए फुटबाल टीम का चयन हुआ। इसमें जिले के 6 काॅलेज की टीम को हिस्सा लेना था लेकिन बड़वानी अंजड़ कॉलेज से ही टीम पहुंची। इसमें बड़वानी ने दो गोल दाग इंटर कालेज प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। जबकि 4 कालेजों की टीम हिस्सा लेने भी नहीं पहुंची। इसके बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंजड़ बड़वानी की टीम से खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनकर्ता देवेंद्र जोशी ने बताया शनिवार को पीजी कॉलेज मैदान पर इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़वानी, अंजड़, सेंधवा, राजपुर, निवाली पानसेमल के कॉलेज की टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन इसमें मात्र दो कॉलेज बड़वानी अंजड़ की टीम ने हिस्सा लिया। इसके बीच हुए मैच में बड़वानी ने दो गोल मार कर प्रतियोगिता जीत ली। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस टीम में 18 खिलाड़ी शामिल होंगे, जो इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी काॅलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहले पत्र जारी हो चुका है लेकिन कोई भी टीम शामिल होने नहीं पहुंची।

इन खिलाड़ियों का संभाग स्तर पर चयन हुआ।