- Hindi News
- युवा उत्सव: सेंधवा, बड़वानी कॉलेज बना विजेता
युवा उत्सव: सेंधवा, बड़वानी कॉलेज बना विजेता
खंडवा को हराकर इंदौर सेमीफाइनल में
शासकीयपीजी कॉलेज में सोमवार को संभाग स्तरीय स्पर्धा शुरू हुई। पहले दिन 8 जिलों की टीमों के बीच 4 लीग मैच हुए। मंगलवार को सेमीफाइनल फाइनल मैच खेले जाएंगे।
स्पर्धा का उद्घाटन सुबह 11 बजे हुआ। मुख्य अतिथि गोविंद तायल थे। अध्यक्षता सेंधवा कॉटन एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल ने की। स्वागत के बाद अतिथियों ने जीवन में खेलकूद का महत्व बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी विक्रम जाधव, डॉ. अविनाश वर्मा मौजूद थे। बुरहानपुर, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, धार, खंडवा इंदौर जिले की टीमों ने हिस्सा लिया। इनके बीच हुए चार मैच में से बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन इंदौर की टीमें विजयी रही। सभी मुकाबले एकतरफा रहे। विजेता टीमों ने लगातार दो सेट में बढ़त बनाकर मैच जीते।
इनके बीच हुए थे मैच | बुरहानपुर-झाबुआ,बड़वानी-अलीराजपुर, खरगोन-धार, खंडवा-इंदौर
बड़वानी िक्रकेट टीम सेमीफाइनल में
उधर,इंदौर में चल रही संभाग स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में बड़वानी जिले की टीम ने सोमवार को अलीराजपुर की टीम को पराजित किया। बड़वानी जिले की टीम ने 93 का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करने उतरी अलीराजपुर की टीम 36 रन पर ऑल आउट हो गई। बड़वानी की टीम मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
आज सेमीफाइनल फाइनल
मंगलवार को बुरहानपुर बड़वानी तथा खरगोन इंदौर के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच होगा। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। स्पर्धा के बाद विश्वविद्यालय स्तर की स्पर्धा के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की टीम चुनी जाएगी। इसमें यूटीडी इंदौर के एसके यादव, डायरेक्टर स्वामी आदि मौजूद रहेंगे।
महाविद्यालयीन संभाग स्तरीय वालीवाॅल स्पर्धा में इंदौर (लाल ड्रेस) और खंडवा (ब्ल्यू ड्रेस ) के बीच लीग मुकाबला हुआ। मुकाबले में इंदौर खंडवा के बीच हुए तीसरे मैच में साथी खिलाड़ी को बॉल पास करता इंदौर का खिलाड़ी।
पीजी कॉलेज में प्रस्तुति देती बड़वानी की माइम टीम।