पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में पति पत्नी दो बच्चों की हत्या

घर में पति-पत्नी दो बच्चों की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अमझेरा (धार)

समीपस्थग्राम राजपुरा में पति-प|ी दो बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह एक ही पलंग पर चारों के शव मिले। शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पति-प|ी बड़े बालक की मौत धारदार हथियार से जबकि छोटे बालक की मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने रात में हत्या की पुष्टि की।

सोमवार सुबह 8 बजे ईंट भट्टा संचालक मुकेश प्रजापत के घर से दुर्गंध आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। टीआई कुशलसिंह रावत ने बताया मुकेश के घर का दरवाजा अंदर से लगा था। पुलिस जवान पड़ोस में रहने वाले भाई के घर की छत से जुड़ी खिड़की से अंदर घुसे। अंदर पलंग पर चारों के शव एक साथ देख जवानों के भी होश फाख्ता हो गए। मुकेश लक्ष्मीनारायण प्रजापत, उसकी प|ी नीतू, बेटे आयुष (5) और कान्हा (3) के शव पलंग पर पड़े थे। सोमवार शाम को आईजी विपिन माहेश्वरी एसपी राजेश हिंगणकर भी राजपुरा पहुंचे। भाई के घर से मुकेश के घर में आने-जाने के रास्ते का मुआयना किया। अमझेरा थाने पर अफसरों की बंद कमरे में बैठक हुई। पुलिस की समझाइश के बाद देर रात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चारों के शरीर के कुछ हिस्से कीड़े खा चुके थे। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या की यह घटना 7-8 दिन पुरानी है।

बच्चे 31 जनवरी को गए थे स्कूल

आयुषऔर कान्हा राजपुरा के सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ते थे। आयुष कक्षा 2 और कान्हा कक्षा 1 में अध्ययनरत था। शाला के शिक्षकों के मुताबिक आयुष पढ़ने के साथ खेलों में अव्वल था। पिछले दिनों दाएं हाथ में फ्रेक्चर होने के बाद भी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

^धारदार हथियार से हत्या की गई है। घर में छानबीन करने पर हथियार भी मिले हैं। पलंग के नीचे लहसुन बिछा रखी थी, जिससे बदबू दब जाए। चारों की हत्या में परिवार के करीबी का हाथ हो सकता है। -राजेशहिंगणकर, एसपी, धार

नीतू

मुकेश