- Hindi News
- नए मंदिर में विराजे भिलटदेव, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, दो लाख भक्तों ने किए दर्शन
नए मंदिर में विराजे भिलटदेव, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, दो लाख भक्तों ने किए दर्शन
नागलवाड़ीमें चल रहे पांच दिनी लोकार्पण एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में भिलटदेव एवं अन्य भगवानों की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मंदिर पर पुष्पवर्षा की गई। भंडारा भी हुआ। 2 लाख भक्त कार्यक्रम के साक्षी बने।
महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को नए मंदिर में शिखर दरबार एवं दुर्गा माता की प्रतिमाओं की स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद भंडारा हुआ। 5 दिनी लोकार्पण महोत्सव के मुख्य यज्ञाचार्य डॉ. पं. दीनानाथ पांडे बनारस एवं इनके साथ आए काशी के 10 पंडितों ने घट स्थापना यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। नागलवाड़ी भिटलदेव के वरिष्ठ पुजारी सीताराम दासजी वरिष्ठ पुजारी एवं राजेंद्रदासजी महाराज पुजारीजी एवं शिखरधाम के मुख्य पुजारी बजरंगदास चैतन्य एवं सहयोगी पुजारी दलूदास कैलाशदास एवं हीरदास थे।
इन्होंनेबरसाए फूल- इसकेपहले पांच भक्तों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर 1.30 बजे बोलियां लगाकर शिखरधाम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से बारी-बारी से पुष्पवर्षा की गई। इनमें दिनेशचंद नंदलाल अग्रवाल ओझरवाले खरगोन, जितेंद्र राजाराज कुशवाह राजपुर, रकमसिंह भाई नागलवाड़ी, नरेंद्रभाई मनाजी बरफा नागलवाड़ी और सेवकराम यादव रेहगांव शामिल थे।
इनकारहा सहयोग - महोत्सवमें भिलटदेव संस्था संरक्षक दिनेश यादव, अध्यक्ष डॉ. बद्रीलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष यशवंत गुप्ता, उपाध्यक्ष बजरंग गोयल, सचिव महेश गेहलोत एवं सदस्य तथा नवयुवक रामायण मंडल, भिलटदेव ग्रुप, आईजी युवा संगठन, मार्शल ग्रुप, ऑसम ग्रुप, बालाजी ग्रुप, बजरंग दल, जल व्यवस्था समिति, सिंगाजी ग्रुप गोलवाड़ी, भिलटदेव सेवा समिति ओझर, कातोरा गादी भक्त मंडल वन समितियों का सहयोग रहा।
भिलटदेव के मुख्य कलश की बोली 5 लाख 55 हजार 555 में लगी
भिलटदेवके मुख्य शिखर की बोली 1 लाख 51 हजार रुपए में पवन सत्यनारायण गोयल नागलवाड़ी, शिवालय शिखरधाम की ध्वजा की बोली 2 लाख 51 हजार में स्व. केसाजी सोलंकी नागलवाड़ी की स्मृति में, दुर्गाजी मंदिर शिखरधाम ध्वजा की बोली मंदिर शिखर ध्वजा की बोली विश्वनाथ गुप्ता गोगांवा द्वारा 1 लाख 21 हजार, भिलटदेव शिखर मंदिर के मुख्य कलश की बोली 5 लाख 55 हजार 555 रुपए भिलटदेव टमाटर ग्रुप नागलवाड़ी की रही। महादेव मंदिर कलश की बोली 2 लाख 51 हजार रुपए में बजरंग दशरथ गोयल नागलवाड़ी, दुर्गा मंदिर कलश की बोली तुलसीदास यादव गोलवाड़ी ने 1 लाख 65 हजार रुपए रही। पूजा के लिए चांदी के बर्तन एवं अभिषेक पात्र शिखर धाम मंदिर में भिलटदेव की पूजा के लिए डेढ़ किलो चांदी का अभिषेक पात्र, चांदी के चार कलश, चार गिलास, चार आचमनी, चार दीपक एवं सात कटोरियों से सुसज्जित थाली तैयार की गई। भिलटदेव के सोने चांदी से निर्मित मुकुट एवं बर्तनों के कारीगर खातेगांव के ललित कुमार बाबूलाल सोनी हैं।
नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम के नीचे पांच दिनी मेले के अंतिम दिन महिलाओं एवं पुरुषों ने जमकर खरीदारी की।
भिलटदेव मंदिर में सोमवार दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
मुख्य यजमान गोविंदसिंह गेहलोद के दामाद शंकरसिंह सोलंकी पूजा करते हुए।
नवनिर्मित मंदिर में भगवान भिलटदेव के दर्शन करते भक्तगण।