12 दिनी स्नेह शिविर की शुरुआत
राजपुर | सोमवारको स्नेह शिविर की शुरुआत हुई। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी र|ा शर्मा के निर्देशन परियोजना अधिकारी रूपसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में सेक्टर पर्यवेक्षक नीता जैन ने वार्ड क्रमांक 5 जबरन कॉलोनी में 12 दिनी स्नेह शिविर की शुरुआत की। शिविर में अतिकम वजन एवं कम वजन के 12 बच्चों का चयन किया गया। उन्हें रोजाना नाश्ता, भोजन एवं थर्ड मील का पोषण आहार खिलाया जाएगा। इस दौरान दुर्गा पाटील, मंगला मोरे, नवर|ा भारद्धाज, सीमा मुलेवा, अरुणा गुप्ता, पार्वती यादव, कमला पाटील, सुषमा शर्मा, कल्पना मगरे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।