छूट नहीं मिलने से उपभोक्ता नाराज
सेंधवा : मेगालोक अदालत के पहले बिजली चोरी के मामलों में समझौते करा रही है। मंगलवार को सेंधवा शहर और बलवाड़ी केंद्र के लोगों ने राशि जमा कर समझौते किए। इस दौरान सहायक यंत्री शहर आरएन वर्मा अन्य मौजूद थे। इस बार लोक अदालत में छूट नहीं मिलने से लोग निराश है। कंपनी द्वारा चोरी की गई बिजली की राशि पर लगे ब्याज में छूट दी जा रही है। बुधवार को जुलवानिया राजपुर शहर ग्रामीण, गुरुवार को, पलसूद और शुक्रवार को सेंधवा ग्रामीण के उपभोक्ताओं से समझौता कराएगी।