- Hindi News
- समाज में सेवाभाव को जागरूक करने की जरुरत डॉ. सोलंकी
समाज में सेवाभाव को जागरूक करने की जरुरत -डॉ. सोलंकी
जनसेवा ही राष्ट्र सेवा है। इससे बढ़कर कोई राष्ट्र सेवा नहीं है। हमारे जिले में समाज में सेवाभाव से काम करने की जरुरत है। ताकि बच्चों को देश सेवा के लिए बढ़ावा दिया जा सके। नगर के शासकीय कॉलेज की रासेयो इकाई का सात दिनी शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि रासेयो जिला संगठक डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कही। शिविर का समापन ग्राम टेमला में बुधवार को हुआ। उन्होंने स्वयं सेवकों देशहित का काम करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. बीएस अवास्या ने की। शिविर में रासेयो स्वयं सेवकों ने विभिन्न गतिविधि कर साफ-सफाई का संदेश दिया। इसमें उन्होंने श्रमदान कर सड़क का निर्माण किया। साथ ही गांव के मुख्य मार्ग से जन जागरुकता की रैली निकाली। स्वच्छता के लिए स्कूल परिसर में मैदान का समतलीकरण किया। शिविर के समापन पर स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. अशोक ठाकुर, बीके उछावर, आरपी रावत, हरिश सिसौदिया, लवलीन नागराज, चेताली गुप्ता, सोनाली गनवानी, बबलू अलौने, रवि पंचौली, संजय बड़ौले उपस्थित थे।
प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि।