खराब मीटर, फिर भी रहा है बिल
राजपुर | नगरमें विविकं की सेवाओं से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। खराब मीटर होने के बाद बिल दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रकाश गुप्ता ने बताया एक महीने से मीटर खराब है। इस समस्या के चलते इसकी शिकायत कई बार विविकं में की। साथ ही मीटर बदलने का आवेदन दिया गया। इसके बाद भी मनमर्जी से बिल का वितरण किया जा रहा है। इस समस्या का निराकरण नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उधर विविकं के श्री चौधरी ने बताया हमारे पास कर्मचारियों की कमी हैं। कर्मचारी के आने पर मीटर बदला दिया जाएगा।