- Hindi News
- महोत्सव के लिए जाने वाले दल प्रशिक्षित हो
महोत्सव के लिए जाने वाले दल प्रशिक्षित हो
महोत्सव के लिए जाने वाले दल प्रशिक्षित हो
बड़वानी| कृषिमहोत्सव के दौरान महोत्सव के दौरान गांवों में जाने वाले दलों के का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इससे किसानों को सूरजधारा-अन्नपूर्णा एवं बीज ग्राम योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को लाभांिवत िकया जा सके। हर गांव से कम से कम 10 खेतों की मिट्टी परीक्षण करने का कार्य भी किया जाएगा। जनपद पंचायत राजपुर में एसडीएम जेएस बोरिया की अध्यक्षता में कृषि महोत्सव के संबंध में रखी गई बैठक में यह बात कही गई। श्री बोरिया ने कहा गांवों में जाने वाले कृषि क्रांति रथ का कार्यक्रम बनाने रथ के साथ जाने वाले कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन तथा कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों को सम्मिलित करने, सामूहिक रूप से इनकी संगोष्ठी कराने का दायित्व कृषि विभाग का रहेगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
तीर्थदर्शनयोजना : 40 श्रद्धालु गए द्वारका
बड़वानी| मुख्यमंत्रीतीर्थदर्शन योजना के तहत जिले से 40 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार सुबह द्वारका के लिए रवाना हुआ। इन श्रद्धालुओं को खंडवा रेलवे स्टेशन तक छोड़ने वाली बस को योजना के नोडल अफसर डॉ. अभयसिंह खरारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया विशेष ट्रेन गुरुवार शाम 6 बजे खंडवा से रवाना हुई। श्रद्धालुओं को खंडवा रेलवे स्टेशन तक जाने वापस जिले में आने के लिए निःशुल्क बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा हो इसके लिए दो अफसर नायब तहसीलदार डॉ. मुन्ना अड़ एवं आरआई विनोद यादव को उनके साथ भेजा है।