- Hindi News
- किसानों ने नहर निर्माण का किया विरोध अफसरों से की खेत से मलबा हटाने की मांग
किसानों ने नहर निर्माण का किया विरोध अफसरों से की खेत से मलबा हटाने की मांग
गांवमुंडला में एनवीडीए नहर का निर्माण करा रहा है। गुरुवार को किसानों ने अफसरों के समक्ष नहर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने बताया पहले रास्ते का विवाद सुलझाया जाए। साथ ही नहर की खुदाई में निकला जो मलबा किसानों के खेत में डाला है, इससे उपजाऊ कृषि भूमि अनउपजाऊ हो गई है। किसानों ने खेतों से मलबा हटाने की मांग की है।
किसानों ने जितनी कृषि भूमि अधिग्रहित की है, उसकी तुलना में मुआवजा कम दिया गया। विभाग के अधीक्षण यंत्री श्यामसुंदर राउत, कार्यपालन यंत्री सुनीलकुमार सिंगोड़ से नहर निर्माण नहीं कराने की मांग की। सूचना मिलते ही राजपुर एसडीएम जे.एस. बोरिया, टीआई मानसिंह चौहान एवं राजस्व अमला भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचा। अफसरों ने किसानों की समस्या सुनी। एसडीएम श्री बोरिया ने किसानों को समझाइश दी। उन्होंने कहा आपका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। आपकी मांगोें की जांच कराकर समाधान करेंगे। शासन की योजना के तहत नहर का निर्माण होना है। इसके चलते निर्माण कार्य बंद कराएं। इसके बावजूद किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने निर्माण कार्य नहीं होने दिया। इंदिरा सागर परियोजना के तहत सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। किसान केसिया पिता बाऊ सहित अन्य किसानों ने खेतों में जाने के रास्ता पुलिया नहीं बनती तब तक नहर निर्माण नहीं होने देने की बात कही। कार्यपालन यंत्री श्री सिंगोड़ ने बताया मार्ग पुलिया निर्माण संबंधी प्रस्ताव विभाग को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। पटवारी करूणा सेनानी नेब ताया उनके पास किसी भी किसान का सीमांकन आवेदन मलबा डालने के संबंध में पेंडिंग नहीं है। इस दौरान करीब 25 महिला-पुरुष किसान अफसर मौजूद थे।
एनवीडीए अफसरों के समक्ष नहर निर्माण का विरोध करते किसान।