प्राचार्य को पद से हटाएं
{लोगों ने प्रभारी मंत्री को आवेदन सौंपकर की मांग
भास्करसंवाददाता|बिल्वा रोड
जिलाप्रभारी मंत्री से शनिवार को लोगों ने शास. उमावि कासेल के प्राचार्य नरेंद्रकुमार शर्मा को पद से हटाने की मांग की। लोगों ने प्रभारी मंत्री विजय शाह को आवेदन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया प्राचार्य पर राजपुर बीईओ पद की भी जिम्मेदारी है। जिससे वे स्कूल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव के सुनील पाटीदार, पवन काग, मनोज, पप्पू ने बताया प्राचार्य नरेंद्रकुमार शर्मा पर राजपुर बीईओ का अतिरिक्त प्रभार है। स्कूल में 15 गांव के विद्यार्थी अध्ययनरत है। श्री शर्मा दोहरी जिम्मेदारी के चलते पद के दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पा रहे। उनके स्कूल नहीं आने से शिक्षक अध्यापन कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों ने श्री शाह से विद्यार्थियों के हित में श्री शर्मा को हटाने की मांग की है। अखिलेश काग, राजू सोलंकी, सचिन सोलंकी, जगु सोलंकी अन्य मौजूद थे।