- Hindi News
- स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक वार्ड में हो अॉक्सीजन की व्यवस्था बच्चन
स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक वार्ड में हो अॉक्सीजन की व्यवस्था -बच्चन
{ रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक ने ली अस्पताल की जानकारी
भास्करसंवाददाता | राजपुर
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में रविवार दोपहर रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें विधायक बाला बच्चन ने समिति सदस्यों से अस्पताल की समस्याओं की जानकारी ली।
समिति सदस्यों ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में ऑक्सीजन की व्यवस्था, एक्स-रे मशीन का सुचारू संचालन, सोलर वाटर, मैदान में गार्डन पैवर लगाने का कार्य सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में पानी निकासी, नाली निर्माण, आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम जे.एस. बोरिया, विधायक प्रतिनिधि नानेश चाैधरी, ब्लाक अध्यक्ष सचिन जोशी, सीबीएमओ एम.एस. सिसौदिया, डाॅ. आर.के. दुबे, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. वैशाली चौहान, शांतिलाल गुप्ता, प्यारसिंह दरबार, सुदामा जायसवाल, सबइंजीनियर अनिल मंडलोई, पार्षद गजानंद निहाले, नरू गुप्ता, अजय नायक उपस्थित थे।
बैठक में अफसरों से चर्चा करते विधायक बाला बच्चन।