आवक अधिक, 5 रु. किलो बिकी गोभी
राजपुर | गुरुवारको साप्ताहिक हाट बाजार में फूलगोभी की अधिक आवक हुई। अधिक आवक से फूलगोभी के भाव कम रहे। हाट बाजार में गोभी 5 रुपए किलो बिका। भाव कम होने के बाद भी खरीदार नहीं मिले। किसानों ने बताया इस बार गोभी की लागत मूल्य भी नहीं मिल रही है। व्यापारी रवि इंगले ने बताया गोभी की आवक ज्यादा होने से भाव कम मिल रहे हैं।