पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कदमताल कर दिया एकता का संदेश

कदमताल कर दिया एकता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके बोहरा समाज ने 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की 104 वें 53वें गुरु अालीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला के 72वीं वर्षगांठ मिलाद मनाया गया। इस मौके पर जनाब अामिन साहब इबने मदियन के नेतृत्व में बुरहानी हाल में जुलूस निकाला। जुलूस बुरहानी हाल से शुरू हुआ। जो मेनरोड, बस स्टैंड, उत्तरगली, पीरगली, धानक मोहल्ला से नदी रोड के बुरहानी हाल पर समापन हुआ।

दो घंटे के चल समारोह में समाज ने धर्मगुरु सैफुद्दीन जिंदाबाद भारत माता की जय के नारे बुलंद किए। वहीं पर जगह-जगह युवाओं ने आतिशबाजी की। चल समारोह में सेंधवा के स्काउट दल ने वाद्य यंत्रों पर सुमधुर धुन के साथ कदमताल की शानदार प्रस्तुति दी। शाम 6.30 बजे बुरहानी हाल में समाज ने नमाज अदा करने के साथ ही कथा भी की गई। धर्मगुरु के वर्षगांठ पर केक काटकर आपस में एक-दूसरे से गले मिलकर मुंह मीठा किया। जनाब आमिन साहब ने धर्मगुरु का समाजजनों ने अपने घर के आंगन में पौधा लगाकर स्वच्छ भारत की जनभागीदारी में सहयोग का संदेश दिया। इस दौरान सुजाउद्दीन भाई, इसाक भाई, लियाकत हुसैन, इब्राहिम भाई, आरीफ भाई, शब्बीर भाई, हाशिम भाई सहित समाज के लोग शामिल हुए।

धर्मगुरुके जन्मदिन पर रक्तदान किया

राजपुर| समाजसेवा समर्पण की भावना दिखाते हुए रविवार बोहरा समाज के लोगों ने रक्तदान किया। बोहरा समाज के धर्मगुरु डाॅ. सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के 104वें जन्मदिवस एवं 53वें धर्मगुरु आली कदर सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन मौला की 71वीं सालगिरह पर रक्तदान शिविर मस्जिद में लगाया गया। इसमें समाज की महिलाओं पुरुषों सहित 37 ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक जिला अस्पताल बड़वानी की टीम ने इसमें सहयोग दिया। इस अवसर पर ललित लाड़, मनीष पांचाल, यशवंत पाटील, कल्पना तिवारी, वाहिद शेख, मनोज सहित बोहरा समाज के अली असगर बुरहानी, खुजेमा मुंशी, अाफताब, मुस्तफा, अब्बु भाई, बुरहानी शेख, हुसैनी कैशियर सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल कार्यक्रम में शामिल हुए।

नगर में कदमताल करते समाज के लोग।