- Hindi News
- मां नर्मदा का जल गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूजा अर्चना की
मां नर्मदा का जल गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की
मंदिर में विराजित हुई हनुमानजी भोलेनाथ की प्रतिमा, भंडारा
महेगांवडेब, रसवा पहुंची नर्मदा 51 मीटर की चुनरी ओढ़ाई
भास्कर संवाददाता|तलवाड़ा डेब
नगरसे तीन किमी दूर मेहगांव डेब में रविवार को डेब नदी में मां नर्मदा का जल मिला। गांव में नर्मदा का पानी आने पर ग्रामीणों ने ढोल ताशों के साथ स्वागत किया। साथ ही पूजा अर्चना कर 51 मीटर की चुनरी ओढ़ाई गई।
नर्मदा परियाेजना के अंतर्गत डेब नदी में नर्मदा का पानी आने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया। रविवार सुबह ढोल-ताशों के साथ माता की चुनरी यात्रा निकालकर डेब नदी किनारे तक ले जाया गया। पंडित गजेंद्र उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ माता की पूजा-अर्चना की। लोगों ने माता की पूजा-अर्चना कर गांव की खुशहाली विकास की कामना की। साथ ही यह भी कामना की गांव में कभी संकट मत आने देना। इस दौरान ओम मलवे, सुनीता मुकाती, वीरेंद्र कुमावत, राकेश कुमावत, गोकुल कुमावत, अनिल नागौर, पवन कुमावत, छोटू धनारे, प्रभु धनगर, जीवनलाल कुमावत सहित 500 लोग उपस्थित थे।
भंडारे की प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु।
तलवाड़ा डेब में नर्मदा का जल आने पर चुनरी ओढ़ाते ग्रामीण।
नर्मदा जल के आगमन पर पूजा अर्चना करती महिला।