पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूरसंचार व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए खोदे हरे पेड़ पौधे

दूरसंचार व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए खोदे हरे पेड़-पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूरसंचार व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए खोदे हरे पेड़-पौधे

जुलवानिया | दूरसंचारकी व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक के लिए ओएफसी लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य में जेसीबी पोकलन मशीनों से गहरी नाली खोद कर पाइप को दबाया जा रहा है। इस खुदाई के दौरान सड़क किनारे आने वाले हरे-भरे पेड़ों को भी उखाड़ा जा रहा है। इस काम के लिए संबंधित ठेकेदार ने किसी भी विभाग से अनुमति लेना भी मुनासिब नहीं समझा। जुलवानिया से खरगोन तक रिलायंस नेटवर्क कंपनी ने ओएफसी लाइन बिछाने का काम तिरुपति कंटेक्शन कंपनी को ठेका दिया गया है। रविवार को रूई से लेकर मालबेडी तक ओएफसी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान तीन नीम आठ से अधिक बबूल के पेड़ों को मशीनों ने उखाड़ दिया है। काम करा रहे रितेश जायसवाल ने बताया सड़क के बीच गोलाई से 10 मीटर दूरी पर नाली खोदी जा रही है। नाली के मार्ग पर कोई पेड़ आता है तो खेत वालों की अनुमति के बाद ही उखाड़ा जा रहा है।

^राजस्वविभाग से किसी भी प्रकार की ओएफसी लाइन बिछाने की अनुमति नहीं ली गई है। पेड़ों को काम के दौरान कोई मशीन से हटा नहीं सकता। मैं पटवारी को भेजकर दिखवाता हूं। हीरालालआस्के, आरआईराजपुर

^अनुमितली है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। यदि बिना अनुमित से काम हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। श्यामगुप्ता, मैनेजरएमपीआरडीसी