पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले से रेत कचरा निकाला

नाले से रेत कचरा निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें राजपुर रोड स्थित भोगली नदी पर बने पुल पर पानी निकासी नहीं होने के लिए गंदगी पसर रही थी। साथ ही पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा था। इससे लोगों को पुल से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के चलते नगर परिषद ने रविवार को नाले का गहरीकरण किया। इसमें रेत कचरे को निकाला गया ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

रहवासियों ने बताया पिछले दिनों बारिश के कारण भोगली नदी में बाढ़ गई थी। इससे राजपुर रोड स्थित नाले में रेत कचरा गया था। जो पुल के पाइपों में घुस गया था। इससे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुज रहा था। इस समस्या के चलते लोगों को पुल से गुजरने में परेशानी रही थी। लोगों की मांग के बाद नगर परिषद ने जेसीबी से नाले की सफाई कर पानी की निकासी को सुचारू किया गया। इससे अब पानी की निकासी हो रही है। साथ ही लोगों को सुविधा मिल रही है।

सुधरे हुए मार्ग से गुजरती बस।

मंडवाड़ा| नवलपुरा-हरिबड़मार्ग पर पसरे कीचड़ की समस्या से लोगों को निजात मिली है। साथ ही आवागमन में लोगों को सुविधा मिली है। ग्राम पंचायत हरिबड़ राजपुर रोड निर्माण एजेंसी के ठेकेदार के सहयोग से मार्ग को सुधारा गया। अब इस मार्ग पर कीचड़ के कारण वाहन फंसने की समस्या का समाधान हो गया। इस मार्ग पर कीचड़ होने से चार पहिया वाहन सहित कई स्कूल बस फंस गई थी। इस समस्या के चलते 11 सितंबर को नवलपुरा-हरिबड़ मार्ग पर कीचड़, पुलिया क्षतिग्रस्त का समाचार प्रकाशित किया था। इस पर प्रशासन जागा और पीडब्ल्यूडी के ईई एके टूटेजा ने आदेश देकर मार्ग को सुधारने के निर्देश दिए। सचिव रमेश परिहार ने बताया हरिबड़ पंचायत ठेकेदार ने संयुक्त रूप से सहयोग कर क्षतिग्रस्त पुलिया एवं मार्ग पर मुरुम डालकर आवागमन को सुगम बनाया। अंजड़ की निजी स्कूल के बस ड्रायवर संजय भाई ने बताया अब इस मार्ग से गुजरने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। यात्री बस के संचालक सुनील धनगर ने बताया मार्ग को सुधार दिया है। नवलपुरा से हरिबड़ तक का मार्ग अच्छा हो गया है।

नाले से कचरा निकाला गया और जेसीबी से गहरीकरण किया गया।

इसलिए रही थी समस्या

पिछलेदिनों मंडवाड़ा-राजपुर मार्ग पर अधिक बारिश आने के कारण नदी में बाढ़ गई थी। इससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। मार्ग के आवागमन को नवलपुरा-हरिबड़ मार्ग से डायवर्शन किया गया था। तब से इस मार्ग का उपयोग किया जा रहा है लेक