दादा के हत्यारे पोते को जेल भेजा
दादा के हत्यारे पोते को जेल भेजा
सेंधवा | राजपुरतहसील के पानवा में दादा की हत्या के आरोपी पोते को जेल भेज दिया। नागलवाड़ी थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया आरोपी दीपक राजाराम भीलाला (20) को रविवार को अंजड़ न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है शनिवार शाम दीपक ने पानवा के नरगांवपुरा में बेटी आशा दामाद के साथ रह रहे दादा फत्तु बाबरा की हत्या कर दी थी।