- Hindi News
- राजपुर| विकासखंडराजपुर के शिक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निःशुल्क
राजपुर| विकासखंडराजपुर के शिक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निःशुल्क
राजपुर| विकासखंडराजपुर के शिक्षकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निःशुल्क शिविर स्थानीय बालक हाईस्कूल प्रागंण में रविवार को लगाया गया। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आरएस जाधव बीईओ एनके शर्मा ने सुबह 10 बजे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की शुरुआत की। शिविर में डाॅ. आरके दुबे, नेत्र सहायक एमएल काग, गायत्री मंडलोई, डाॅ. कुंदन सिसौदिया, डाॅ. राजेंद्र सिंह, डाॅ. चौहान ने करीब 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में खून, यूरिन आंखों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। संकुल प्रभारी मनोहरलाल कुशवाह ने बताया विकासखंड की सभी शालाओं के शिक्षकों को स्वास्थ्य शिविर की सूचना दी गई थी। स्वास्थ्य शिविर में जनशिक्षक नवीन गुप्ता, संतोष बघेल, अली सर, इमरान खान, संजय गुप्ता, मोतीलाल सोलंकी, अशोक कुशवाह का सहयोग रहा।
शिविर में शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।
शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया