पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपुर| विकासखंडराजपुर की 35 प्रतिशत शासकीय उत्कृष्ट शालाओं में कार्यरत

राजपुर| विकासखंडराजपुर की 35 प्रतिशत शासकीय उत्कृष्ट शालाओं में कार्यरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुर| विकासखंडराजपुर की 35 प्रतिशत शासकीय उत्कृष्ट शालाओं में कार्यरत शिक्षकोंं का 9 दिनी प्रशिक्षण नगर में चल रहा है। शिक्षक प्रशिक्षण के चौथे दिन रविवार को प्राथमिक शिक्षकों को पर्यावरण माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों का गणित विषय का प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए बीईओ एनके शर्मा, बीएसी संतोष बद्येल ने प्रशिक्षण की महत्ता उपयोगिता बताते हुए कहा शिक्षक अपनी विषय की कठिनाइयों को दूर कर शाला के बच्चों का स्तर कक्षा अनुरूप बनाए शाला संचालन शासन के निर्देशों अनुसार करें। शिक्षकों को उत्कृष्ट प्राचार्य आरएस जाधव बीआरसी राजेश गुप्ता ने उत्कृष्ट शाला की अवधारणा समझाइश दी गई। प्रशिक्षण में जनशिक्षक नवीन गुप्ता एमटी रविंद्र पाटील, महेश गुप्ता, अशोक कुशवाह ने विषय संबंधी जानकारी दी। 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा की महत्ता बताते हुए हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की समझाइश दी।

नौ दिनी कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते शिक्षक।

चौथे दिन शिक्षकों को समझाया गणित