- Hindi News
- राजपुर| विकासखंडराजपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानोंं
राजपुर| विकासखंडराजपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानोंं
राजपुर| विकासखंडराजपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानोंं की बैठक स्थानीय कुशवाह धर्मशाला में शनिवार रात को हुई। इसमें मिर्ची फसल पर वायरस संबंधित बीमारी से कैसे छुटकारा मिले एवं शासन का इस अंधी बीमारी के प्रति क्या रवैया है पर चर्चा की गई। विधायक बाला बच्चन से फसलों के नुकसान को लेकर किसानों ने चर्चा की। भाकिसं के प्रांतीय उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार ने बताया 16 सितंबर को राजपुर विकासखंड से सुबह 10 बजे बाइक रैली निकालकर बड़वानी कलेक्टर कार्यालय जाएंगे। जहां पर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। छोगालाल मेहता, तहसील अध्यक्ष मंशाराम पंचौले, भागीरथ सुराणिया, कुशवाह समाज अध्यक्ष बिसन पटेल, नानेश चौधरी, गेंदालाल रायक, संतोष गनवानी, लक्ष्मण हम्मड़, गंगाराम मग्गर उपस्थित थे।
भारतीय किसान संघ के बैनर तले बैठक में शामिल किसान।
मिर्च फसल पर वायरस, किसानों ने की चर्चा