- Hindi News
- पेंशन के लिए 6 महीने से पोस्ट अॉफिस के लगा रहे चक्कर
पेंशन के लिए 6 महीने से पोस्ट अॉफिस के लगा रहे चक्कर
नगरसे 2 किमी दूर चिखल्या में तीन गांवों का पोस्ट ऑफिस है। इन गांवों के लोगों को करीब 6 महीने से पेंशन नहीं मिली है। इससे लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन के लिए 60 से 80 साल के बुजुर्ग पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। पेंशनधारियों ने प्रशासन से समय पर पेंशन देने की मांग की है। उधर, पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी का कहना है सब आॅफिस राजपुर से एक बार में मात्र 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इससे परेशानी आती है।
चिखल्या पोस्ट ऑफिस के तहत वेदपुरी, चिखल्या भंडारदा गांव आता है। चिखल्या ऑफिस के अंतर्गत करीब 350 पेंशनधारी आते हैं। जिन्हें पेंशन की राशि लेने के लिए चिखल्या के बदले पलसूद आना पड़ता है क्योंकि पोस्ट अाॅफिस का कर्मचारी पलसूद में रहता है। करीब 350 पेंशनधारियों को 6 महीने यानि मार्च से अब तक पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग लोगों को पेंशन के लिए रोजाना पैदल पलसूद आना पड़ता है आैर राशि नहीं होने से खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। चिखल्या के पोस्ट मास्टर रामचंद्र शिंदे ने बताया चिखल्या केंद्र का सबआॅफिस राजपुर लगता है। जहां से एक बार में 50 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इसमें तीन गांवों के करीब 350 पेंशनधारियों को राशि वितरित करना पड़ती है। राशि बांटने के बाद सभी विड्राल राजपुर जमा करना पड़ता है। इसके बाद राशि जारी होती है।
पेंशन के लिए घर के बाहर बैठे पेंशनधारी।
^जितनी राशि मुझे वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त होती है। मेरे द्वारा तीन गांवों में समान रूप से बांट दी जाती है। रामचंद्रशिंदे, एसपीएम पोस्ट ऑफिस चिखल्या, पलसूद
इसके पहले 4 महीने की मिली थी राशि
वेदपुरीनिवासी लक्ष्मण रुमाल इस्माइल मिलजी ने बताया मार्च में चार महीने की एक साथ पेंशन की राशि का वितरण किया गया था। इसके बाद से 6 महीने गुजर गए लेकिन अब तक पेंशन नहीं मिली। गिलदार शंकर, पांडया मंश्या, तनीबाई पति रज्जूबाई ने बताया इतनी अधिक आयु में बार-बार पेंशन के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाना पड़ता है। इसमें परेशानी हाेती है अगर शासन पेंशन दे रही है तो कर्मचारियों को नियमित वितरण करने में क्या परेशानी रही है। समाजसेवी रामदुलारे जायसवाल का कहना है कि वृद्धावस्था िनराश्रित पेंशन प्रतिमाह दी जाना चाहिए। ताकि लोग उसका उपयोग समय पर कर पाए।