दशोरा समाज का परिचय सम्मेलन 29 मई को
दशोरा महाजन समाज की हुई प्रदेश स्तरीय बैठक
भास्कर संवाददाता | राजपुर
नगर में शुक्रवार रात 8 बजे दशोरा महाजन समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें समाज के परिचय सम्मेलन को लेकर रूपरेखा बनाई। साथ ही कई निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि समाज प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, बड़वानी जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल दलाल, खरगोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम दशोरे व राजपुर नगर समाज अध्यक्ष हुकुमचंद्र गुप्ता ने कहा 29 मई को युवक-युवती परिचय सम्मेलन किया जाएगा। इसमें मप्र व छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियों का परिचय राजपुर में होगा। इसकी बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में अन्य स्थानों से आने वाले समाज जनों के लिए रात्री विश्राम व भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन के लिए दो एकड़ जमीन पर टेंट लगाया जाएगा। आयोजन नगर की पूजा पब्लिक स्कूल व प्राइम एकेडमी स्कूल के ग्राउंड में होगा। आयोजन में युवक-युवतियों को परिचय देने के लिए पहले अपने नगर में समाज अध्यक्ष से पंजीयन कराना होगा। परिचय सम्मेलन के लिए एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें समाज के युवक-युवतियों की फोटो व बायोडाटा लिखा रहेगा। आयोजन को लेकर विभिन्न रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान नंदकिशोर गुप्ता, महिला मंडल संगीता मंडलोई, सुनिल मोदी, कमल गुप्ता, कमलेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, महेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
दशोरा महाजन समाज की बैठक में शामिल समाज के लोग।