- Hindi News
- मक्का में खाद डालने की बात पर बड़े भाई ने छोटे को पीटा, बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट
मक्का में खाद डालने की बात पर बड़े भाई ने छोटे को पीटा, बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट
बड़वानी|मक्का कीफसल में खाद डालने की बात को लेकर बुधवार को बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी प|ी के साथ मारपीट कर दी। घायल होने पर उन्हें राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां चार घंटे इलाज के बाद शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल लाए घायल की बहू ने बताया गोविंद और मनीष पिता टोलिया निवासी इमलीखेड़ा, राजपुर का खेत पास-पास है। दाेनों ने मक्का लगाई है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोविंद अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान कुछ खाद मनीष के खेत में चली गई। इसी बात काे लेकर उसने गोविंद पर वार कर दिया। बीचबचाव करने आई गोविंद की प|ी सरस्वती के साथ मनीष की प|ी सजनबाई और पुत्र लल्लू ने मारपीट की। इससे गोविंद और सरस्वती को सिर पर चोट आई है। दोनों को रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल लाया गया। इसी तरह चार अन्य मामलों में चार लोग घायल हुए हैं। अस्पताल के अनुसार रायमसिंह पति दशरिया (65) निवासी बुदरा, सुभद्रा पिता मुकेश (33) िनवासी कुंडिया, कन्हैया पिता बाबूलाल (30) निवासी खराजना एवं बाबूलाल िपता मांगीलाल (50) निवासी खराजना को घायल होने पर अस्पताल लाया गया।