आज 122 पदयात्री पावागढ़ रवाना होंगे
आज 122 पदयात्री पावागढ़ रवाना होंगे
राजपुर| श्रीसांई मित्रमंडल के तत्वावधान में 122 पदयात्रियों का जत्था गुरुवार को पावागढ़ के लिए रवाना होगा। गुजरी चौक स्थित भवानी माता मंदिर से सुबह 9 बजे यात्रा शुरू होगी। यात्री रोजाना 35 किमी की यात्रा करेंगे। अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर राम गुप्ता ने बताया यात्रा का पहला पड़ाव बड़वानी में होगा। शुक्रवार यात्री दूसरे पड़ाव ढोलिया के लिए रवाना होंगे। उदयपुर, जामुघोड़ होकर पदयात्रा कर जत्था छठे दिन पावागढ़ पहुंचेगा।