पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना बोर्ड पर पुराने अफसरों के नाम, मदद मांगने में हो रही परेशान

सूचना बोर्ड पर पुराने अफसरों के नाम, मदद मांगने में हो रही परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पष्ट नहीं दिखते बोर्ड पर लिखे नंबर

20गांव की पंचायत भवन स्कूल भवनों में बोर्ड लगे हैं। कुछ बोर्ड पर नंबर मिट गए हैं, तो कुछ बोर्ड पर नंबर स्पष्ट नजर नहीं आते। इसके चलते लोगों सूचना देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना बोर्ड पर नंबर कुछ मिट चुके और कुछ स्पष्ट नहीं।

भास्कर संवाददाता|जुलवानिया

अपराधोंपर रोकथाम लोगों में जागरुकता के लिए पुलिस प्रशासन ने माइक्रोबीट सिस्टम शुरू किया था। इसके तहत स्कूल, अस्पताल सहित सार्वजनिक स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए थे लेकिन बोर्ड पर अब भी पुराने अफसरों के नाम मोबाइल नंबर दर्ज है। इससे लोगों को मदद मांगने सूचना देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जुलवानिया चौकी के भी यही हाल है। चौकी क्षेत्र में 20 गांव आते हैं। पुलिस ने राजपुर रोड स्थित हाईस्कूल भवन पर बोर्ड लगा है। इस पर राजपुर थाना प्रभारी अनीस खान का नाम लिखा है, जो तीन साल पहले पदोन्नत होकर जिला छोड़ कर जा चुके हैं। सिस्टम के तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल सार्वजनिक स्थानों पर संबंधित थाना-चौकी सहित बीट प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर के बोर्ड लगाए थे। अफसरों बीट प्रभारियों के स्थानांतरण होने के बाद भी सूचना बोर्ड पर नाम नंबर नहीं बदले गए। इसी तरह चौकी प्रभारी के रूप में सुदीप सोनी का नाम दर्ज है जो अब नागलवाड़ी थाना प्रभारी है। लोगों ने बताया प्रधान आरक्षक प्रकाश मंडलोई को मोबाइल लगाने पर पता चलता है कि मंडलोई तो अब हरसूद में एएसआई है। वहीं बीट प्रभारी अनिल पाठक जिले के अन्य थाने पर पदस्थ है।

नएबोर्ड लगाएंगे

^मुझेजानकारी नहीं है। आपने बताया है। पता करूंगा। साथ ही चौकी प्रभारी को बोर्ड पर जानकारी अपडेट करने के निर्देश दूंगा। -मानसिंहचौहान, थानाप्रभारी राजपुर