पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुसगांव में दो घराें में चाेरी

घुसगांव में दो घराें में चाेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुसगांव में दो घराें में चाेरी

ओझर. राजपुरतहसील के घुसगांव में मंगलवार-बुधवार रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर चोरी की। अज्ञात चोर रात में गांव के रमेश पिता बिलमण के घर के पीछे के दरवाजे में छेद करके अंदर घुसे। घर में रखा टीवी, डेढ़ क्विंटल कपास, बर्तन आदि ले सामान गए। रमेश अपने मकान के अगले कमरे में सो रहा था। सुबह नींद खुलने पर घटना का पता चला। इसके अलावा पटेलपुरा में घीसालाल पिता सखाराम के घर की दीवार में छेद करके घर में बंधी दो बकरियां ले गए। सुबह चोरी का पता चला। चोरी गई बकरियों की कीमत 8 हजार रुपए है।