पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन

प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगठन सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर आक्रोश जताया
रोजगार सहायक की हड़ताल, नारेबाजी की

भास्कर संवाददाता | पानसेमल

मप्र संविदा अधिकारी-कर्मचारी व ग्राम रोजगार सहायक प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जनपद पंचायत पर कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को जनपद पंचायत में भजन मंडली के माध्यम से मुख्यमंत्री को नियमितीकरण की मांग के लिए सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।

भजन कीर्तन में शामिल जनपद पंचायत पानसेमल के अध्यक्ष अरुणाबाई तरोले, उपाध्यक्ष डाॅ. सुनील बागले व सरपंच संघ के अरविंद डुडवे ने सचिव संघ के माध्यम से समर्थन दिया है। उन्होंने बताया मांगों को लेकर जनपद पंचायत के एसीईओ अनिल पंवार को ज्ञापन सौंपा था। शासन हमारी मुख्य मांग नियमितीकरण 14 फरवरी तक नहीं मानती है तो 23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसमें मप्र संविदा अफसर, कर्मचारी, ग्राम रोजगार सहायक, सहायक सचिव, सचिव संघ, सरपंच संघ, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी सदस्य शामिल होंगे।

राजपुर | मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी व सहायक ग्राम रोजगार संगठन की कलमबंद हड़ताल जारी है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा हमारी नियमितीकरण की मांग के संबंध में शासन ने ठोस कदम नहीं उठाया। सुनिल ब्राह्मणे, सुमेर बडोले, जितेंद्र सोनी, मुकेश सोलंकी, गोविंद कुशवाह, पन्नालाल चौहान, राजेश मुजाल्दे, जीतू कौशल, टिकुं नागराज, मोहन मकासरे, जगदीश काग थे।

धरनास्थल पर नारेबाजी और भजन करते संघ के सदस्य।

खबरें और भी हैं...