हाटबैड़ी में साप्ताहिक बैल बाजार लगेगा
नगर में शुक्रवार को एसडीएम डॉ. अभयसिंह खरारी के निर्देशन में बैठक हुई। इसमें नगर विकास व यातायात को दुरुस्त करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इसमें गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार के बैल बाजार को मेला मैदान से स्थानांतरित कर नगर के हाटबैड़ी रूपा नदी के पास लगाया जाएगा। इसी प्रकार नगर के डाक बंगले के सामने रोजाना सुबह लगने वाली थोक सब्जी मंडी की नीलामी स्थान बदलकर बड़वानी रोड कृषि उपज मंडी में स्थानांतरित किया जा रहा है। नगर परिषद आगामी दिनों में बड़वानी रोड स्थित त्रिवेणी मंदिर के पास की पुलिया के चौड़ीकरण का काम शुरू करेंगी। निर्माण अवधि में बड़वानी की ओर जाने वाले आवागमन का वैकल्पिक मार्ग जुलवानिया रोड हाथी गेट से इमलीपुरा से मंडवाड़ा रोड से मंडी बायपास पेट्रोल पंप तक किया जाएगा। इसे लेकर नागरिक व व्यापारियों से प्रशासन को सहयोग देने को कहा। इस दौरान सीएमओ मधु चौधरी, सब इंजीनियर शैलेष पंवार, टीआई कमलसिंह पंवार, विधायक प्रतिनिधि नानेश चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र गुप्ता, राजाराम कुशवाह, विनोद रायक, जग्गू कुशवाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय की जानकारी देते एसडीएम डॉ. अभयसिंह खरारी।
बैठक